ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेतिया में दोस्त बना दोस्त का कातिल: घर पर बुलाकर हत्या करने के बाद शव को मृतक के दरवाजे के पास फेंका

BETTIAH: बेतिया में घर पर बुलाकर दोस्तों ने गला दबाकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को मृतक के घर के दरवाजे पर लाकर फेंक दिया घटना मामला बैरिया थाना क्षे

बेतिया में दोस्त बना दोस्त का कातिल: घर पर बुलाकर हत्या करने के बाद शव को मृतक के दरवाजे के पास फेंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में घर पर बुलाकर दोस्तों ने गला दबाकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को मृतक के घर के दरवाजे पर लाकर फेंक दिया  घटना मामला बैरिया थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली गयी। इस घटना के मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। 


आनन फानन में परिजन उसे जीएमसीएच बेतिया ले गये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की मां ने पुलिस से मामले की जांच करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के ओझवलिया वार्ड संख्या 17 निवासी स्वर्गीय छटू पटेल के 30 वर्षीय पुत्र अजय पटेल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोस्तों ने मिलकर उसकी हत्या की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।