ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बेटी के साथ हर दिन हो रही छेड़खानी से परेशान पिता ने मनचले को मार डाला, पुलिस ने किया अरेस्ट

BETTIAH : पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अपनी बेटी के साथ हर दिन हो रही छेड़खानी से परेशान आकर एक पिता ने मनचले युवक की हत्या कर दी है। घटना

बेटी के साथ हर दिन हो रही छेड़खानी से परेशान पिता ने मनचले को मार डाला, पुलिस ने किया अरेस्ट
Santosh Singh
3 मिनट

BETTIAH : पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अपनी बेटी के साथ हर दिन हो रही छेड़खानी से परेशान आकर एक पिता ने मनचले युवक की हत्या कर दी है। घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचले की छेड़खानी से एक युवती परेशान थी। उसने बार-बार इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत भी की लेकिन किसी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया आखिरकार मनचले की हरकत से परेशान पिता ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। 


हैरत की बात यह है कि मनचले की हत्या करने के बाद युवती के पिता ने खुद इसकी जानकारी पुलिस को दी। हत्या के आरोपी पिता ने वाल्मीकिनगर थाना अध्यक्ष अर्जुन कुमार को फोन कर बताया कि उसने किन हालातों में मनचले की हत्या की है। उधर बगहा के एसडीपीओ कैलाश प्रसाद के मुताबिक मारे गए युवक के पिता की शिकायत पर लड़की के परिवार के 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में नामजद लड़की के पिता और भाई को गिरफ्तार किया गया है। 


मृतक के पिता का आरोप है कि 26 साल के उसके बेटे की हत्या तब की गई जब वह अपने घर पर था। लड़की के परिवार के लोग उसके घर पहुंचे और अपने साथ बुलाकर ले गए उनकी तरफ से यह कहा गया कि विवाद का सुलह करा दिया जाएगा लेकिन 2 घंटे बाद यह खबर आई कि लड़की वालों ने उसे घर में कैद करके रखा है। आखिरकार युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस जब छानबीन के लिए पहुंची तो उसे इस बात की जानकारी मिली की युवक पिछले 5 साल से लड़की और उसके पूरे परिवार को परेशान कर रहा था। उसके ऊपर केस दर्ज कराया गया था लेकिन इसके बावजूद मनचले युवक की हरकतें कम नहीं हुई।

टैग्स