ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Bettiah में शराबियों ने किया हमला, दिव्यांग की मौत, दो अन्य घायल

BETTIAH: बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र में शराबियों ने दिव्यांग लाल बहादुर मांझी और उनके परिजनों पर हमला कर दिया। इस हमले में लाल बहादुर मांझी की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल

Bettiah  में शराबियों ने किया हमला, दिव्यांग की मौत, दो अन्य घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र में शराबियों ने दिव्यांग लाल बहादुर मांझी और उनके परिजनों पर हमला कर दिया। इस हमले में लाल बहादुर मांझी की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र के लौकरिया मुसहरी टोला में शराब के नशे में कुछ लोगों ने दिव्यांग लाल बहादुर मांझी और उनके परिजनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में लाल बहादुर मांझी की मौत हो गई और उनके भाई अच्छेलाल मांझी और भतीजे अमेरिका मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है।


घटना 24 नवंबर की रात करीब 9 बजे की है। जहां बैरिया थाना क्षेत्र की लौकरिया मुसहरी टोला वार्ड 3 में शराब के नशे में धुत शराबियों ने मिलकर दिव्यांग और उसके परिजनों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें दिव्यांग की मौत हो गई है तो वही दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल अच्छेलाल मांझी ने बताया कि बगल की पड़ोसी शराब पीकर मेरे दरवाजे पर आया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। 


इसका विरोध करने पर खिलावन पासवान, उमाशंकर पासवान, नीतीश पासवान, नीरज पासवान, धर्मेंद्र पासवान, प्रकाश पासवान, सुरेश पासवान सहित अन्य लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। जानलेवा हमले में दिव्यांग लाल बहादुर मांझी की मौत हो गई। वहीं घायल अमेरिका मांझी एवं अच्छेलाल मांझी हो गए हैं। जिनका इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंपा गया। वही इस हमले में पुलि ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।