ब्रेकिंग
पटना को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, महापौर सीता साहू ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात15 अगस्त को भूमिहीनों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, सरकार की बड़ी तैयारीयोगी ने कर दिया फैजल खान का इलाज, कोचिंग हुआ सीलजमीन विवाद में अंचल कार्यालय बना रणक्षेत्र, सुनवाई के दौरान आपस में भिड़ीं महिलाएंघूसखोरी मामले में पूर्व महिला दारोगा पूनम कुमारी दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजापटना को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, महापौर सीता साहू ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात15 अगस्त को भूमिहीनों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, सरकार की बड़ी तैयारीयोगी ने कर दिया फैजल खान का इलाज, कोचिंग हुआ सीलजमीन विवाद में अंचल कार्यालय बना रणक्षेत्र, सुनवाई के दौरान आपस में भिड़ीं महिलाएंघूसखोरी मामले में पूर्व महिला दारोगा पूनम कुमारी दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

पड़ोसी से हुए विवाद के कारण एक व्यक्ति ने दे दी जान, घर में फंदे से लटक कर किया सुसाइड

PURNEA: पड़ोस के रहने वाले युवक से विवाद होने के बाद एक महिला ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद आवेदन वापस लेने और समझौता करने को लेकर उसके पति पर लोगों ने द

पड़ोसी से हुए विवाद के कारण एक व्यक्ति ने दे दी जान, घर में फंदे से लटक कर किया सुसाइड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पड़ोस के रहने वाले युवक से विवाद होने के बाद एक महिला ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद आवेदन वापस लेने और समझौता करने को लेकर उसके पति पर लोगों ने दवाब बनाना शुरू कर दिया। पति ने पत्नी को इस विवाद में नहीं पड़ने की बात कही। लेकिन पत्नी आरोपी युवक को सजा दिलाने पर अड़ी रही। इस दौरान पत्नी-पत्नी के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसकी वजह से महिला के पति ने सुसाइड कर लिया। पेशे से ऑटो चालक दिलीप चौरसिया ने फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। 


घटना पूर्णिया स्थित के.हाट थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड की है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़े की वजह से उसने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पत्नी ने यह भी जानकारी दी कि पड़ोस के रहने वाले सोनू से 2 दिन पहले विवाद हुआ था। जिसे लेकर पूनम ने थाने में आवेदन दिया था। उस आवेदन को वापस लेने और समझौते के दबाव ने उनके पति दिलीप चौरसिया को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया।


मोहल्ले में रहने वाली एक वृद्ध महिला ने बताया कि समाज के ही सूरज वर्मा ने इस विवाद को देखते हुए समझौता करने का दबाव बनाया था। दबाव इस क़दर था कि दिलीप आत्महत्या से पहले मोहल्ले में सबको कहते फिर रहा था कि मैं आत्महत्या कर लूंगा। और आखिरकार उसने फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची के. हाट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही मृतक की पत्नी से पुलिस पूछताछ में जुटी है। हालांकि कैमरे के सामने पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता