ब्रेकिंग
Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी✦बिहार में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का खुलासा, लंदन तक जुड़ा कनेक्शन... मुख्य आरोपी एजाज कमर गिरफ्तार✦सारण MLC चुनाव में NDA को झटका? रालोमो के 3 विधायकों ने JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा; इस कैंडिडेट को समर्थन देंगे कुशवाहा के विधायक ✦Success Story: छोटे से गांव से IPS अफसर तक का सफर, अब डॉक्टर रिदा से निकाह! कौन हैं अफजल अली, जानिए उनकी पूरी कहानी✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी✦बिहार में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का खुलासा, लंदन तक जुड़ा कनेक्शन... मुख्य आरोपी एजाज कमर गिरफ्तार✦सारण MLC चुनाव में NDA को झटका? रालोमो के 3 विधायकों ने JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा; इस कैंडिडेट को समर्थन देंगे कुशवाहा के विधायक ✦Success Story: छोटे से गांव से IPS अफसर तक का सफर, अब डॉक्टर रिदा से निकाह! कौन हैं अफजल अली, जानिए उनकी पूरी कहानी

परिवार में हिस्सेदारी को लेकर युवक ने खाई जहर, इलाज के दौरान मौत, सुसाइड नोट भी बरामद

ARRAH: परिवार में हिस्सा मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना भयानक हो गया कि एक शख्स ने परेशान होकर जहर खा ली। शख्स की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र क

परिवार में हिस्सेदारी को लेकर युवक ने खाई जहर, इलाज के दौरान मौत, सुसाइड नोट भी बरामद
First Bihar
3 मिनट

ARRAH: परिवार में हिस्सा मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना भयानक हो गया कि एक शख्स ने परेशान होकर जहर खा ली। शख्स की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के दूघरा के राहुल तिवारी के रूप में की जा रही है। मृतक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने अपना दर्द बयां किया है। युवक ने लिखा है 'मैं अपने चाचा और पापा से कई बार घर और खेत में अपना शेयर मांग रहा हूं, लेकिन मुझे मेरा हिस्सा नहीं दिया जा रहा, जिससे काफी परेशानी हो रही है। जब मुझे मेरा शेयर मिलेगा ही नहीं तो ऐसी जिंदगी जिकर मैं क्या करूंगा। मैं जहर खाकर आत्महत्या कर रहा हूं। पुलिस ने सुसाइड नोट को भी बरामद कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच में जुट गई। वहीं मृतक की पत्नी ने ससुरालवालों पर पति को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 



मृतक की पत्नी का कहना है कि वह अपने पति के साथ नासिक में रहती थी। पति घर आए तो अपने हिस्से के लिए कई बार चाचा और पापा से बात की। इस बात को लेकर लगातार उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसने बताया कि मेरे बच्चे की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद मैं इलाज के लिए मोहनिया चली आई। वहीं मुझे सूचना दी गई कि मेरे पति को उनके पापा और चाचा ने जहर खिला दिया है। इसके बाद उनके इलाज के लिए निजी अस्पताल मोहनिया लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। 



मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि युवक की मौत ज़हर खाने से हुई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। एक तरफ जहां परिजनों का कहना है कि युवक ने ज़हर खाकर आत्महत्या की है तो वहीं मृतक की पत्नी ने बताया कि उसे साज़िश के तहत ज़हर खिला दिया गया है। 


टैग्स