ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला करनेवाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, विजेंद्र नाथ तिवारी खतरे से बाहर

Pankaj Tripathi Brother: गोपालगंज पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को हमले की वजह बताया है।

Pankaj Tripathi Brother
हमलावर को पुलिस ने दबोचा
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Pankaj Tripathi Brother: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में गोपालगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया है।


यह घटना बरौली प्रखंड के माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में हुई थी। घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।


पुलिस की शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी ने पुरानी रंजिश और जमीन विवाद के चलते इस जानलेवा हमले को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।


जानकारी के अनुसार, कल देर रात जब विजेंद्र नाथ तिवारी अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी राजेश साह ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायल विजेंद्र नाथ तिवारी को तुरंत पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत अब स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है। गोपालगंज पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे।


एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की निशानदेही पर उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है और हमले में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी की कोशिश जारी है। एसपी विनय तिवारी ने कहा है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता