ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पनीर की जगह डिलीवर कर दिया एग रोल, नीतीश ने कर दिया भारी बवाल; थाने पहुंचा मामला

DESK: देश में इन दिनों खाने-पीने की चीजे ऑनलाइन ऑर्डर करने का प्रचलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। लोग घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं और चंद मीनट में मनपसंद खाना डिलीवर हो जाता है हालांक

पनीर की जगह डिलीवर कर दिया एग रोल, नीतीश ने कर दिया भारी बवाल; थाने पहुंचा मामला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: देश में इन दिनों खाने-पीने की चीजे ऑनलाइन ऑर्डर करने का प्रचलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। लोग घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं और चंद मीनट में मनपसंद खाना डिलीवर हो जाता है हालांकि पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जब ऑर्डर करने वाले ने खाने के लिए मंगाया कुछ होता है और पहुंचा कुछ और दिया जाता है। जिसको लेकर विवाद भी हो जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ में सामने आया है।


दरअसल, दिल्ली रोड विश्व एनक्लेव के रहने वाले नीतीश बुधवार की रात अपने ससुराल टीपी नगर आया था। बेगमपुर जीआईसी के सामने स्थित बाप ऑफ रोल नामक दुकान से नीतीश ने पनीर रोल ऑनलाइन ऑर्डर किया था। थोड़ी ही देर बात डिलीवरी बॉय ऑर्डर लेकर पहुंचा और नीतीश को पनीर रोल डिलीवर कर वापस चला गया।


नीतीश ने पैकेट से रोल को निकाला और खा लिया हालांकि उसे उसका स्वाद पनीर रोल की तरह नहीं लग रहा था। शक हुआ तो उसने रोल खोलकर देखा तो उसमें पनीर की जगह एग डाला गया था। नीतीश एक मंदिर का सेवादार है और वेजिटेरियन है। ऐसे में वह परेशान हो गया। उसका धर्म भ्रष्ट हो चुका था। नीतीश ने दुकानदार को इसकी शिकायत की लेकिन वह बात मानने को तैयार नहीं था। इसको लेकर भारी हंगामा हुआ। 


नीतीश ने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत उसके धर्म को भ्रष्ट करने के लिए गलत ऑर्डर भेजा गया। नीतीश का कहना है कि उसने जीवन में कभी भी अंडा नहीं खाया है लेकिन उसके धर्म को भ्रष्ट करने के लिए इस तरह की साजिश की गई। मामला थाने पहुंच गया। नीतीश ने दुकानदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।