ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पहले प्रेमिका को मौत के घाट उतारा, फिर खुद को गोली मार कर दे दी जान

MADHEPURA: इस वक्त की बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है जहां प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारकर मौत के घात उतार दिया फिर खुद को गोली मार अपनी जान दे दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के

पहले प्रेमिका को मौत के घाट उतारा, फिर खुद को गोली मार कर दे दी जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: इस वक्त की बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है जहां प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारकर मौत के घात उतार दिया फिर खुद को गोली मार अपनी जान दे दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के आरपीएम कॉलेज के पीछे की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


मृतक युवती की पहचान सहरसा जिले के शिवपुरी मोहल्ला,वार्ड 14 निवासी अभय यादव की पुत्री नीतू कुमारी और माला देवी के पुत्र ओम प्रिय उर्फ रंजीत के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों युवक-युवती प्रेमी युगल थे और काफी देर से आरपीएम कॉलेज के पीछे बने एक मंदिर के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से गोली चलने की आवाज आई। 


आसपास के लोग जब वहां पहुंचे तो देखा कि युवती जमीन पर गिरी हुई है और उसके सिर में गोली लगी हुई है तो वही युवक के सिर में भी गोली लगी हुई है। युवक के हाथ में पिस्टल था। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की लाश को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। घटनास्थल से पुलिस ने सहरसा नंबर बाईक और एक लोडेड पिस्टल बरामद किया है। इधर मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता