ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ में हैवानियत, 8 लोगों ने 27 साल की युवती के साथ किया गैंगरेप

DESK: कोलकाता और महाराष्ट्र का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि छत्तीसगढ़ में दरिंदगी की घटना सामने आ गयी। जहां रायगढ़ के पुसौर थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवती के साथ 8 लोगो

पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ में हैवानियत, 8 लोगों ने 27 साल की युवती के साथ किया गैंगरेप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: कोलकाता और महाराष्ट्र का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि छत्तीसगढ़ में दरिंदगी की घटना सामने आ गयी। जहां रायगढ़ के पुसौर थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवती के साथ 8 लोगों ने गैंगरेप किया है। इस घटना के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता रक्षा बंधन पर लगने वाले मेले को घूमने जा रही थी। तभी कुछ लोगों ने उसे रोका और जबरन उठाकर सुनसान जगह पर ले गये और जहां बारी-बारी से 8 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। पीड़िता ने घटना की लिखित शिकायत थाने में की जिसके बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


 फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही अन्य आरोपी अब भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें सजा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या की गयी थी वही महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में नर्सरी में पढ़ने वाली 3 साल की दो बच्चियों के साथ स्कूल के स्वीपर ने यौन शोषण किया था। इन दोनों घटना के बाद जमकर बवाल हुआ था। इस घटना के खिलाफ लोग आज भी आंदोलन कर रहे हैं। लोगों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि छत्तीसगढ़ में नया मामला सामने आ गया जहां 27 साल की आदवासी युवती के साथ 8 लोगों ने गैंगरेप किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


टैग्स