ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar News: 40 लाख के 1000 और 500 का पुराना नोट बरामद, उत्पाद विभाग की कार्रवाई

SDPO ने बताया कि हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह पैसा किसका है और इसे यूपी से बिहार क्यों लाया गया था।

BIHAR POLICE
पुराना नोट बरामद
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: वाहन जांच के दौरान गोपालगंज पुलिस ने 40 लाख रुपये के पुराने नोट बरामद किया है। 1000 और 500 के पुराने नोट को देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस ने  पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। गोपालगंज की कुचायकोट पुलिस ने बलथरी चेक पोस्ट से वाहन जांच के क्रम में 40 लाख कैश बरामद किया है।  


मामले को लेकर सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि होली पर्व को लेकर शराब माफिया बिहार में बाहर से शराब ला रहे है। शराब तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए कुचायकोट पुलिस बलथरी चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। उत्तर प्रदेश से आने वाली तमाम गाड़ियों की सघन तलाशी ली जा रही थी। 


तभी एक बस में तलाशी के दौरान एक बैग लावारिस हालत में मिला। बैग में रखे एक हजार और पांच सौ रुपये का 39 लाख 95 हजार रुपये के पुराने नोट को बरामद किया गया। हालांकि इन नोटों को रिजर्व बैंक ने अवैध घोषित कर दिया है। इसे किस उद्धेश्य से बस से लाया गया था और यह बैग किसका है इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी है। एसडीपीओ ने बताया कि  हिरासत में लिए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।