ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

बिहार: नर्सिंग होम के मालिक से अपराधियों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी, जान से मारने की दी धमकी

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं और यही कारण है कि इनके द्वारा आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है। शनिवार को गोपालगंज में दवा दुकान में ताबड़तो

बिहार: नर्सिंग होम के मालिक से अपराधियों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी, जान से मारने की दी धमकी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं और यही कारण है कि इनके द्वारा आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है। शनिवार को गोपालगंज में दवा दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद अपराधियों ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। वही बेगूसराय में भी अपराधियों ने नर्सिंग होम के मालिक को आज दूसरी बार फोन कर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है। जिसे लेकर नर्सिंग होम मालिक दहशत में हैं। रंगदारी की मांग को लेकर बेगूसराय के चिकित्सक आक्रोशित हैं। 


बदमाशों ने 21 जुलाई को पहला कॉल किया था और आज दूसरी बार फोन कर नर्सिंग होम के मालिक डॉ. राजीव कुमार राय से पांच लाख की रंगदारी मांगी है। अपराधियों ने रंगदारी की रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना को लेकर चिकित्सकों में दहशत और आक्रोश देखा जा रहा है। दोबारा रंगदारी मांगने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया है। आईएमए के सचिव डॉ. रंजन चौधरी ने बताया कि 21 जुलाई को माइरा नर्सिंग होम के संचालक डॉ. राजीव कुमार राय से बदमाशों ने फोन करके पांच दिन में पांच लाख रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। डॉक्टर द्वारा इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की।


आज फिर उसी नंबर से बदमाशों ने फोन करके पैसा देने की धमकी दी है। इस संबंध में आईएमए कार्यालय में बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को एक भी ज्ञापन सौंपा। जिसके जरीये चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई तब मंगलवार से बेगूसराय के सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे। 


चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस इसे गंभीरता से नहीं लेती है। जिसके कारण अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। हालांकि डीएसपी ने मामले की जांच किए जाने और अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है। 


लेकिन अब हम अधिक दिनों तक इंतजार नहीं कर सकते। इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी निश्चित प्रिया का कहना है कि आईएमए द्वारा आज घटना की सूचना दी गई है। मामले की गहन छानबीन चल रही है। प्रशासन एक्टिव है जल्द ही दोषी पकड़े जाएंगे और मामले का उद्भेदन भी जल्द किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
j

रिपोर्टर

jitendra

FirstBihar संवाददाता