ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

चलती बस में महिला के साथ रेप, शोर करने पर आरोपी ने सड़क पर फेंका

DESK: चलती बस में रेप की घटना सामने आई है. पीड़िता बस में सफर कर रही थी. इस दौरान ही आरोपी ने महिला के साथ घटना को अंजाम दिया है. यही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने बस से महिला को सड़

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: चलती बस में रेप की घटना सामने आई है. पीड़िता बस में सफर कर रही थी. इस दौरान ही आरोपी ने महिला के साथ घटना को अंजाम दिया है. यही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने बस से महिला को सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गया. पीड़िता ने नोएडा के थाना 20 में केस दर्ज कराया है. 

नोएडा जा रही थी महिला

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला प्रतापगढ़ से नोएडा जा रही थी. इस दौरान लखनऊ और मथुरा के बीच एक चलती बस में एक महिला के साथ ड्राइवर ने रेप किया. जब महिला शोर करने लगी तो आरोपी ने चलती बस से ही महिला को नोएडा के सेक्टर 45 में विनायक हॉस्पिटल के पास फेंक दिया और वहां से फरार हो गए. सड़क गिरने से पीड़िता जख्मी भी हो गई है. 

आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिस बस में घटना हुई है उस बस को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. इस घटना ने एक बार फिर निर्भया केस की याद दिला दी है. 

टैग्स