ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

नीतीश के राज में कानून की ऐसी की तैसी: पटना के मरीन ड्राइव पर बाइक सवार लड़की ने लहराया पिस्टल, देखिये वीडियो

PATNA: दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था-बिहार में कहां अपराध हो रहा है. कानून व्यवस्था दुरूस्त है. नीतीश कुमार के दावों की धज्जियां उड़ाने वाले वाकये रोज सामने आ

नीतीश के राज में कानून की ऐसी की तैसी: पटना के मरीन ड्राइव पर बाइक सवार लड़की ने लहराया पिस्टल, देखिये वीडियो
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था-बिहार में कहां अपराध हो रहा है. कानून व्यवस्था दुरूस्त है. नीतीश कुमार के दावों की धज्जियां उड़ाने वाले वाकये रोज सामने आ रहे हैं. अब पटना के गंगा पथ यानि मरीन ड्राइव पर फिर से एक लड़की का वीडियो सामने आया है. वह बाइक पर सवार होकर पिस्टल लहरा रही है.


पटना के मरीन ड्राइव का वीडियो वायरल है. इसमें एक लड़की पर बाइक के पीछे खडी होकर दोनों हाथों में पिस्टल लिये है. वह कुछ देर तक यूं ही पिस्टल लहराती है और फिर बाइक के पीछे बैठ जाती है. ये उस मरीन ड्राइव पर हो रहा है, जहां पुलिस सख्त अभियान चलाने का दावा कर रही है. पटना पुलिस बार बार ये कह रही है कि मरीन ड्राइव पर स्टंट करने वालों से लेकर कानून तोड़ने वाले सारे लोगों पर कार्रवाई हो रही है. लेकिन उसी मरीन ड्राइव का ये नजारा वायरल है.


लड़की का वायरल हुआ वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा है. पटना के सिटी एसपी वैभव शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुलिस के पास एक वीडियो आया है जिसमें बाइक पर सवार एक लड़की हथियार जैसा कोई चीज लहरा रही है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. बाइक का नंबर मिल गया है. जल्द ही उस लड़की के साथ साथ बाइक चलाने वाले का पता चल जायेगा. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.


हद तो ये है कि पटना पुलिस ने पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का दावा किया है. इसके बाद बगैर हेलमेट पहने कोई बाइक सवार सड़क पर निकल रहा है तो उसे कई चलान एक साथ भेज दिया जा रहा है. लेकिन पिस्टल लहराने वाली लड़की का पता तब चल रहा है जब उसका वीडियो वायरल हो रहा है. इससे पहले भी एक लड़की ने बाइक पर सवार होकर पिस्टल के साथ मरीन ड्राइव पर स्टंट किया था. बाद में पुलिस ने उसकी तलाश कर ली थी. उसके बाद पुलिस ने बताया था कि लड़की ने पिस्टल नहीं बल्कि पिस्टल जैसा दिखने वाला गैस लाइटर लहराया था.




रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता