ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

नीतीश के नालंदा में बेखौफ हुए बदमाश! दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत; ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। यहां बदमाशों ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि द

नीतीश के नालंदा में बेखौफ हुए बदमाश! दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत; ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। यहां बदमाशों ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। इस दौरान हुई ताड़तोड़ फायरिंग से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है और लोग दहशत में हैं। घटना बिहारशरीफ के टिकुली पर मोहल्ला की है।


मृतक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी उमेश प्रसाद के बेटे श्याम बिहारी के तौर पर हुई है जबकि दूसरा गणेश कुमार गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि श्याम बिहारी के चचेरा भाई ने कर्ज के तौर पर उससे डेढ़ लाख रुपय लिए थे। पैसे मांगने पर चचेरा भाई टाल मटोल कर रहा था और किसी न किसी बहाने पैसा लौटाने की बात टाल देता था।


उसी पैसों को मांगने के लिए बुधवार को दोनो भाई श्याम बिहारी और गणेश कुमार बिहार थाना क्षेत्र के टिकुलीपर मोहल्ला आए थे। इसी दौरान चचेरा भाई शम्भू,सोनो,सुरेश और श्याम किशोर ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दोनों भाइयों को गोली लग गई। गोली लगने से श्याम बिहारी की मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया।


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद  मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता