ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

नीतीश के गृह जिले में अपराधी बेलगाम : भैंस चरा रहे युवक को पेट में मारी गोली : हालत नाजुक

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में भी अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अपराधी आए दिन यहां आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि उनमें

नीतीश के गृह जिले में अपराधी बेलगाम : भैंस चरा रहे युवक को पेट में मारी गोली : हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में भी अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अपराधी आए दिन यहां आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि उनमें पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। नालंदा में आए दिन किसी न किसी को गोली मारी जा रही है। ताज़ा मामला दीपनगर थानाक्षेत्र के महानंदपुर गांव का है। जहां भैंस चरा रहे अजय यादव के पुत्र गोरे लाल को बदमाशों ने गोली मार दी। 


गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे विम्स अस्पताल रेफर कर दिया है। लेकिन परिजनों ने उसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। घायल गोरेलाल के पिता अजय यादव ने बताया कि श्रीराम नगर निवासी मुन्ना महतो से ईंट के पैसे को लेकर उनका विवाद चल रहा है। पूर्व में भी उसके साथ मारपीट की गई थी और महानंदपुर गांव के खंदा में गोरेलाल को गोली मार दी गयी है। गोली सीने के नीचे लगी है और उनके बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है।