ब्रेकिंग
दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल

नीतीश के गृह जिले का सरकारी टीचर निकला करोड़पति, इनकम टैक्स की रेड में एक करोड़ कैश के साथ सोने की ईंट भी मिली

NALANDA: बिहार में भ्रष्टाचारी धनकुबेरों की कहानी हर दिन देखने को मिल रही है. ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से सामने आए हैं. यहां एक के सरकारी स्कूल के

नीतीश के गृह जिले का सरकारी टीचर निकला करोड़पति, इनकम टैक्स की रेड में एक करोड़ कैश के साथ सोने की ईंट भी मिली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA: बिहार में भ्रष्टाचारी धनकुबेरों की कहानी हर दिन देखने को मिल रही है. ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से सामने आए हैं. यहां एक के सरकारी स्कूल के टीचर के घर इनकम टैक्स विभाग की रेड में बड़ी संपत्ति का खुलासा हुआ है. सरकारी टीचर के घर एक करोड़ रुपए कैश के साथ-साथ सोने की चेन भी बरामद की गई है.


मामला नालंदा जिले के थरथरी प्रखंड के एक सरकारी हाइस्कूल के टीचर नीरज कुमार के बैंक लॉकर से एक करोड़ कैश और दो किलो सोना के साथ अन्य कई अहम दस्तावेज मिले हैं. पटना के बहादुरपुर इलाके में मौजूद SBI की शाखा में उनके के नाम से मौजूद लॉकर को आयकर अधिकारियों ने बुधवार को खोला. जब लॉकर को खोला गया, तो इसमें 250 ग्राम वजन की सोने की चार ईंटें मिलीं और एक करोड़ कैश मिला.


जानकारी के अनुसार यह कैश दो हजार रुपये के नोट के बंडलों में था. इसके साथ कुछ अन्य दस्तावेज भी मिले हैं, जिसकी जांच चल रही है. शिक्षक नीरज कुमार अमहारा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राकेश कुमार सिंह के साढ़ू के लड़के हैं. लेकिन ये सभी रुपये और सोना अमहारा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के ही है, इसका कोई दस्तावेजी प्रमाण देने में टीचर नीरज कुमार के पास कोइ सबूत नहीं दिख रहे है.


जानकारी के अनुसार यह अचल संपत्ति के मालिक हकीकत में कौन हैं टीचर नीरज कुमार यह भी नहीं बता पा रहे हैं. न ही वह इस संपत्ति का स्रोत ही बता पा रहे हैं. फिलहाल इस मामले में तफ्तीश चल रही है. 

टैग्स