ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

निजी फाईनेंस कंपनी के कर्मी से लूट मामले में 3 गिरफ्तार, हथियार और लूट की रकम बरामद

SAHARSA: 11 सितंबर को भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से अपराधियों ने 1 लाख 54 हजार रुपये लूट लिया था। इस मामले में सहरसा पुलिस को सफलता हाथ लगी है। गश्ती के दौरान पुलिस न

निजी फाईनेंस कंपनी के कर्मी से लूट मामले में 3 गिरफ्तार, हथियार और लूट की रकम बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: 11 सितंबर को भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से अपराधियों ने 1 लाख 54 हजार रुपये लूट लिया था। इस मामले में सहरसा पुलिस को सफलता हाथ लगी है। गश्ती के दौरान पुलिस ने 3 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 1 देसी कट्टा, 6 कारतूस, लूटे गये 35 हजार रुपये कैश और एक बाईक बरामद किया है। गिरफ्तार तीनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है।


सदर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष ब्रजेश चौहान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कुछ अपराधकर्मी मध्य विद्यालय बटराहा स्थित बांसबिट्टी के पास अपराध की योजना बना रहे हैं। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहां से तीन अपराधियों को अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, एक बिना नंबर की बाईक, और 35 हजार रुपया नगद बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया। 


उन्होंने बताया कि बीते 11 सितंबर को भारत फाईनेंस कंपनी के कर्मी से इन्हीं अपराधियों ने 1 लाख 54 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बसतपुर, वार्ड नं० 5 निवासी आशीष यादव, परमिनियाँ, वार्ड नं० 1 निवासी अंशु शर्मा और सिरनियाँ, गोगरी जमालपुर निवासी मानस कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार तीनों का आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता