ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 32 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज✦निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा✦रजिस्ट्रेशन में छात्रा को बना दिया विवाहिता, कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने पहुंची तो हुआ खुलासा, CM ने गलती सुधारने का दिया भरोसा✦ छठ की तैयारियों का CM सम्राट चौधरी ने स्टीमर से लिया जायजा, पटना के 103 घाटों में 90 सुरक्षित, 13 खतरनाक घोषित✦बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 32 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज✦निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा✦रजिस्ट्रेशन में छात्रा को बना दिया विवाहिता, कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने पहुंची तो हुआ खुलासा, CM ने गलती सुधारने का दिया भरोसा✦ छठ की तैयारियों का CM सम्राट चौधरी ने स्टीमर से लिया जायजा, पटना के 103 घाटों में 90 सुरक्षित, 13 खतरनाक घोषित

NIA की 7 सदस्यीय टीम पहुंची दरभंगा स्टेशन, पार्सल ब्लास्ट मामले से जुड़े गवाहों का दर्ज किया जा रहा बयान

DARBHANGA: 17 जून को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुए पार्सल ब्लास्ट मामले की जांच का जिम्मा एनआईए ने अपने हाथ में लिया है। 25 जून को एनआईए की टीम पहली बार मामले की जांच करने दरभंगा

NIA की 7 सदस्यीय टीम पहुंची दरभंगा स्टेशन, पार्सल ब्लास्ट मामले से जुड़े गवाहों का दर्ज किया जा रहा बयान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: 17 जून को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुए पार्सल ब्लास्ट मामले की जांच का जिम्मा एनआईए ने अपने हाथ में लिया है। 25 जून को एनआईए की टीम पहली बार मामले की जांच करने दरभंगा स्टेशन पहुंची थी और इस मामले की जांच शुरू की थी । उसके बाद आज सोमवार को एनआईए की 7 सदस्यीय टीम दरभंगा स्टेशन पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। 


बताया जाता है कि एनआईए की सात सदस्यीय टीम प्लेटफार्म नंबर एक पर हुए ब्लास्ट के वक्त मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों, दुकानदारों व दूसरे अन्य लोगों का बयान दर्ज कर रही है। टीम के साथ दरभंगा स्टेशन पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी भी मौजूद हैं। इस मामले के जांच कर रहे दरभंगा जीआरपी प्रभारी हारून रशीद भी अपनी गवाही दर्ज करा रहे हैं। हालांकि इस मामले में एनआईए या दरभंगा स्टेशन पर मौजूद पुलिस के किसी भी अधिकारी ने मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी है।