ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

NEET-UG पेपर लीक की सूचना पर पटना के कई इलाकों में रेड, हिरासत में 5 लोग, FIR दर्ज

PATNA: रविवार को देशभर में NEET-UG का एग्जाम हुआ। नीट का प्रश्न पत्र लीक होने की सूचना पर पटना में कई इलाकों में छापेमारी की गई। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछ

NEET-UG पेपर लीक की सूचना पर पटना के कई इलाकों में रेड, हिरासत में 5 लोग, FIR दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: रविवार को देशभर में NEET-UG का एग्जाम हुआ। नीट का प्रश्न पत्र लीक होने की सूचना पर पटना में कई इलाकों में छापेमारी की गई। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। वही मामले में एफआईआर भी दर्ज किया गया है। इस बात की जानकारी पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने दी। 


पेपर लीक करने के आरोप में केंद्रीय जांच एजेंसी ने पटना से 5 लोगों को हिरासत में लिया है। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया पुलिस की इस बात की सूचना मिली थी कि नीट परीक्षा में धांधली की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पटना के कई इलाकों में छापेमारी की और पांच लोगों को हिरासत में लिया। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। 


बता दें कि रविवार को देशभर में NEET-UG का एग्जाम हुआ। देश के 571 शहरों में और देश से बाहर 14 शहरों में एग्जाम कंडक्ट किया गया था। देश भर में 4750 केंद्र बनाए गए थे जिसमें करीब 24 लाख मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इसके लिए पटना में 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जबकि बिहार के 35 जिलों में इस परीक्षा का सेंटर बनाया गया था। 


इस परीक्षा में बिहार के 1 लाख 39 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। पेपर लीक होने की बात सामने आने के बाद पटना के कई इलाकों में छापेमारी की गयी। जिन पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है इनके पास से जो कागजात बरामद हुआ है उसकी जांच की जा रही है। पटना पुलिस एक-एक गतिविधियों पर नजर रखी हुई है। खुद पटना एसएसपी राजीव मिश्रा मामले की जांच कर रहे हैं। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें