ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

NEET पेपर लीक में CBI की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग में ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल सहित 10 लोग गिरफ्तार

DESK: नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है। हजारीबाग में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। ओएसिस स्कूल के प्रिसिंपल उल हक सहित 10 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया ह

NEET पेपर लीक में CBI की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग में ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल सहित 10 लोग गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है। हजारीबाग में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। ओएसिस स्कूल के प्रिसिंपल उल हक सहित 10 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद इन सभी को पटना ले जाने की तैयारी की जा रही है। 


फिलहाल इन्हें हजारीबाग के चरही में सीसीएल के गेस्ट गेस्ट हाउस में रखा गया है जहां सभी से पेपर लीक के बारे में पूछताछ की जा रह है। हजारीबाग से गिरफ्तार लोगों में 2 ऑब्जर्वर, 5 पर्यवेक्षक और एक सेंटर सुपरिटेंडेंट, सिटी कॉडिनेटर, प्रिसिंपल शामिल है।बता दें कि एनटीए ने हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक को नीट-यूजी परीक्षा के लिए हजारीबाग में सिटी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया था। उन्हें हजारीबाग शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचाने और नियमों के अनुसार परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई थी।


बता दें कि बिहार पुलिस की ईओयू की टीम ने पटना के खेमनीचक से अधजला प्रश्न पत्र बरामद किया था। इस प्रश्न पत्र के सीरियल नंबर की जब जांच की गयी तब पता चला कि यह हजारीबाग के मंडई रोड स्थित ओएसिस स्कूल एग्जाम सेंटर का प्रश्न पत्र है। इसी मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम हजारीबाग पहुंची थी जहां प्रिसिंपल सहित 10 लोगों को कस्टडी में लिया।  

टैग्स