ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, हटाए गये NTA के DG सुबोध कुमार सिंह

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर नीट पेपर लीक से जुड़ी सामने आ रही है। इस मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। एनटीए के डीजी सुबोध कुमार सिंह को पद से हटाया गया है। National Testing Ag

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, हटाए गये NTA के DG सुबोध कुमार सिंह
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर नीट पेपर लीक से जुड़ी सामने आ रही है। इस मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। एनटीए के डीजी सुबोध कुमार सिंह को पद से हटाया गया है। National Testing Agency के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह की जगह प्रदीप सिंह खरोला को National Testing Agency का डीजी बनाया गया है। वही राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने 23 जून को आयोजित होने वाली NEET-PG प्रवेश परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है।


वही शिक्षा विभाग ने NTA की हालात सुधारने और परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए 7 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। ISRO के पूर्व चेयरमैन और IIT कानपुर के पूर्व डायरेक्‍टर के. राधाकृष्‍णन कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं।  NTA के स्‍ट्रक्‍चर, ट्रांसपेरेंसी, ट्रांसफर,फंक्‍शनिंग, एग्‍जाम प्रोसेस, डेटा, सिक्‍योरिटी प्रोटोकॉल को और इम्प्रूव करने के लिए 7 सदस्यीय कमेटी शिक्षा मंत्रालय को जरूरी सुझाव देगी।


7 सदस्यीय कमेटी कमेटी में पूर्व इसरो चीफ डॉ. के. राधाकृष्णन, एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद के कुलपति प्रो. बीजे राव, आईआईटी मद्रास के सेवानिवृत प्रोफेसर प्रो. राममूर्ति के, पीपुल स्ट्रांग के को फाउंडर पंकज बंसल,आईआईटी दिल्ली के स्टूडेंट अफेयर्स डीन प्रो. आदित्य और शिक्षा विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी गोविंद जायसवाल का नाम शामिल है।

टैग्स