ब्रेकिंग
मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास

नीलेश मुखिया मर्डर केस: हत्या की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी झारखंड से अरेस्ट, 4 अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

PATNA: पटना के चर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ताओ में से एक गोरख राय को झारखंड के लोहरदगा से गिरफ्तार किया ह

नीलेश मुखिया मर्डर केस: हत्या की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी झारखंड से अरेस्ट, 4 अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पटना के चर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ताओ में से एक गोरख राय को झारखंड के लोहरदगा से गिरफ्तार किया है। अबतक इस हत्याकांड में शामिल 9 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि चार अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।


दरअसल, बीते 31 जुलाई को राजधानी पटना के दीघा घाट थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता नीलेश मुखिया पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। कार्यालय जाने के दौरान अपराधियों ने उनको 7 गोलियां मारी थी। गंभीर रूप से घायल हुए नीलेश मुखिया को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।


इस हत्याकांड को लेकर बिहार की सियासत खूम गर्म हुई थी और पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया था। बीजेपी नेता की हत्या के लिए 25 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। पुलिस इस मामले में अबतक 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें शूटर, लाइनर और अन्य आरोपी शामिल हैं। इस हत्याकांड में पटना पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।


पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता तीन भाइयों में से एक गोरख राय को गिरफ्तार किया है। सीटी एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने झारखंड के लोहरदगा स्थिति जंगलों से गोरख राय को गिरफ्तार किया है। गोरख राय और उसके दो भाई पप्पू राय और धप्पू राय ने 25 लाख की सुपारी देकर बीजेपी नेता नीलेश मुखिया की हत्या कराई थी।


वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। गोरख राय के दो भाई पप्पू औऱ धप्पू राय अब भी फरार।सीटी एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि अब तक 9 लोग हो चुके है गिरफ्तार 4 लोग अब भी फरार। गोरख राय भी हरिद्वार भाग गया था जबकि चार आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने फरार चारों अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।