ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

NDA की बैठक में बोले नीतीश : जल्द से जल्द सरकार बननी चाहिए

DELHI : नई सरकार के गठन को लेकर दिल्ली में हलचल तेज हो गयी है। पीएम आवास में NDA घटक दलों की बैठक के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी से कहा कि बिना कोई

NDA की बैठक में बोले नीतीश : जल्द से जल्द सरकार बननी चाहिए
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI : नई सरकार के गठन को लेकर दिल्ली में हलचल तेज हो गयी है। पीएम आवास में NDA घटक दलों की बैठक के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी से कहा कि बिना कोई देर के जल्द से जल्द सरकार बननी चाहिए। हमलोग मजबूती के साथ एनडीए के साथ हैं।


एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, एकनाथ शिंदे, नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, जीतनराम मांझी, पवन कल्याण, चिराग पासवान, संजय झा, ललन सिंह, जयंत चौधरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, एचडी कुमारस्वामी, सुनील तटकरे, अनुप्रिया पटेल, प्रफुल पटेल, प्रमोद बोरो, अतुल बोरा, इन्द्रा हंग सुब्बा, सुदेश महतो मौजूद थे। 


प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद 17वीं लोकसभा को राष्ट्रपति ने भंग कर दिया है। अब थोड़ी देर बाद नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे वही एनडीए के तमाम नेता भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। जबकि दूसरी ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन   खरगे के आवास पर इंडी अलायंस की बैठक हुई। जिसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, तेजस्वी यादव सहित इंडिया गठबंधन के नेता शामिल हुए। 


वही नई दिल्ली में आयोजित एनडीए की बैठक में नरेन्द्र मोदी को सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुन लिया गया है। बीजेपी ने बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार भारत के गरीब-महिला-युवा-किसान और शोषित, वंचित व पीड़ित नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत की विरासत को संरक्षित कर देश के सर्वांगीण विकास हेतु एनडीए सरकार भारत के जन-जन के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कार्य करती रहेगी। 

NDA की बैठक में बोले नीतीश : जल्द से जल्द सरकार बननी चाहिए

NDA की बैठक में बोले नीतीश : जल्द से जल्द सरकार बननी चाहिए  NDA की बैठक में बोले नीतीश : जल्द से जल्द सरकार बननी चाहिए

NDA की बैठक में बोले नीतीश : जल्द से जल्द सरकार बननी चाहिए

NDA की बैठक में बोले नीतीश : जल्द से जल्द सरकार बननी चाहिए

टैग्स