ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

नक्सलियों का उत्पाद: निर्माण कंपनी के कैंप पर की बमबाजी, फूंक दी कई गाड़ियां

GUMALA: झारखंड के गुमला में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। सोमवार देर रात नक्सलियों ने निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट पर बमबाजी की और बाद में कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस

नक्सलियों का उत्पाद: निर्माण कंपनी के कैंप पर की बमबाजी, फूंक दी कई गाड़ियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GUMALA: झारखंड के गुमला में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। सोमवार देर रात नक्सलियों ने निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट पर बमबाजी की और बाद में कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान नक्सलियों ने वहां काम करने वाले मजदूरों को डराया और धमकाया। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के सेरेंगदागी में बॉक्साइड माइंस की है।


बताया जा रहा है कि लेवी की मांग को लेकर नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस नक्सली हमले में कंपनी को करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। नक्सलियों ने निर्माण कंपनी के चार हाईवा, एक ट्रक और एक पिकअप वैन को फूंक दिया है। 


पुलिस को घटना की जानकारी मंगलवार को मिली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन में जुट गई है। इलाके की घेराबंद कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस घटना के बाद प्रोजेक्ट में काम कर रहे कर्मियों के बीच खौफ का माहौल है।