ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार की छोटी कुमारी की लव स्टोरी का खौफनाक अंत, पति को छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ गई दमन; ट्रॉली बैग में मिला शव

Bihar Crime News: नवादा की विवाहिता छोटी कुमारी की दमन में ट्रॉली बैग से शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस को उसके प्रेमी ऋषभ कुमार पर हत्या का शक है, जो घटना के बाद फरार है। मामले की जांच जारी है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नवादा जिले की रहने वाली एक विवाहिता ने जिस युवक के साथ नई जिंदगी के सपने देखे थे, उसी पर उसकी हत्या का शक जताया जा रहा है। करीब दो साल पहले पति का घर छोड़कर प्रेमी का हाथ थामने वाली छोटी कुमारी की दमन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव एक ट्रॉली बैग में बरामद होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।



मृतका की पहचान नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के सिऊर गांव निवासी छोटी कुमारी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस को संदेह है कि उसकी हत्या उसी युवक ने की, जिसके साथ वह पिछले दो वर्षों से रह रही थी। घटना के बाद आरोपी ऋषभ कुमार फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।



जानकारी के अनुसार, छोटी कुमारी की पहले शादी हो चुकी थी और वह अपने पति के साथ रहती थी। इसी दौरान गांव के रहने वाले ऋषभ कुमार से उसकी नजदीकियां बढ़ीं। दोनों के बीच प्रेम संबंध इतना गहरा हो गया कि करीब दो साल पहले छोटी ने पति का घर छोड़ दिया और ऋषभ के साथ चली गई।



इस घटना के बाद परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब छोटी का कोई पता नहीं चला तो रोह थाने में अपहरण और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। हालांकि इसके बाद भी वह वापस घर नहीं लौटी।



घर छोड़ने के बाद छोटी और ऋषभ दमन चले गए, जहां दोनों किराये के मकान में पति-पत्नी की तरह रहने लगे। परिजनों को उम्मीद थी कि समय के साथ हालात सामान्य हो जाएंगे, लेकिन कुछ दिनों पहले आई एक खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया।



दमन पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रॉली बैग में महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू की तो शव की पहचान छोटी कुमारी के रूप में हुई। इसके बाद दमन पुलिस ने नवादा के रोह थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी और मृतका के परिवार को भी सूचना दी गई।



परिजनों का आरोप है कि किसी विवाद के बाद ऋषभ कुमार ने छोटी की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से ट्रॉली बैग में बंद कर दिया। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध हालत में पड़े ट्रॉली बैग को बरामद किया था। बैग खोलने पर उसमें महिला का शव मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



घटना के बाद से ऋषभ कुमार की तलाश जारी है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, दोनों के बीच संपर्क और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात के समय वहां कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं। छोटी कुमारी की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। 



परिजन दमन के लिए रवाना हो गए हैं, जहां शव की पहचान, पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। अब परिजन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल दमन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।