ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

नवादा से बड़ी खबर: अनियंत्रित कार ने 3 लोगों को रौंदा, 2 की मौत, तीसरे की हालत नाजुक

NAWADA: नवादा से बड़ी खबर आ रही है जहां अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को कुचल डाला जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गयी। वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को सदर अ

नवादा से बड़ी खबर: अनियंत्रित कार ने 3 लोगों को रौंदा, 2 की मौत, तीसरे की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा से बड़ी खबर आ रही है जहां अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को कुचल डाला जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गयी। वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बतायी जा रही है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के रामदेव मोड़ पर एक तेज गति से कार रजौली की ओर से आ रही थी तभी सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कार ने कुचल दिया। इस घटना में दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गये। 


मृतकों की पहचान रामदेव गांव निवासी चंद्रिका राजवंशी और राजेन्द्र राजवंशी के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान गणेश राजवंशी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें