ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

युवक की पीट-पीटकर हत्या, घर से बुलाकर दोस्तों ने दिया घटना को अंजाम

NAWADA: नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र के मलूका विगहा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक को घर से बुलाकर दोस्तों ने घटना को अंजाम दिया है। मृत

युवक की पीट-पीटकर हत्या, घर से बुलाकर दोस्तों ने दिया घटना को अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र के मलूका विगहा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक को घर से बुलाकर दोस्तों ने घटना को अंजाम दिया है। मृतक युवक का पहचान मलूका बीघा निवासी स्वर्गीय सतेंदर यादव का पुत्र गोरे कुमार के रूप में हुई है। हालांकि घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है।


मृतक के मामा कैलाश यादव ने बताया कि गांव का ही मंटू कुमार और मुकेश कुमार गोरे को घर से बुलाकर ले गया था। कुछ देर बाद बंटू ने ही उसके चचेरे भाई को फोन कर बताया कि गोरे पचाढ़ा मोड़ के पास गिरा हुआ है। सूचना के बाद परिजन पचाढा मोड़ पहुंचे और बेहोशी में गोरे को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया।


जहां पावापुरी से भी पीएमसीएच रेफर किया गया जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई, युवक की मौत के बाद घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है वही दूसरी ओर इस घटना को कुछ लोग सड़क दुर्घटना की बात बता रहे हैं, ऐसे में सच क्या है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस अनुसंधान में भी सामने आ सकेगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता