ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

सरकारी स्कूल के शौचालय से देसी शराब बरामद, धंधेबाज कर रहा था शराब की पैकिंग

NAWADA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसे और कड़ाई से लागू करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों शराबबंदी की समीक्षा की थी। जिसके बाद लगातार कई जिलों में छापे

सरकारी स्कूल के शौचालय से देसी शराब बरामद, धंधेबाज कर रहा था शराब की पैकिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसे और कड़ाई से लागू करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों शराबबंदी की समीक्षा की थी। जिसके बाद लगातार कई जिलों में छापेमारी की जा रही है। नवादा के एक सरकारी स्कूल के शौचालय से पुलिस ने 150 लीटर देसी शराब जब्त किया है।   


मामला रजौली के दुलरपुरा गांव की है जहां पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक सरकारी स्कूल के शौचालय से देसी शराब बरामद किया है वही एक बाइक भी जब्त की गयी है। एक धंधेबाज पुलिस के हत्थे चढ़ गया है जबकि दो शराब के धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। 


बताया जाता है कि कुछ धंधेबाज सरकारी स्कूल के शौचालय में देसी महुआ शराब की पैंकेजिंग कर रहा था। पुलिस ने एक धंधेबाज को धर दबोचा जिसने पूछताछ के दौरान अपना नाम दीपक कुमार बताया है। वही सिरदला के हेमजा भारत गांव का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद किया है। वही 150 लीटर देसी शराब भी पुलिस ने जब्त किया है।  फिलहाल पुलिस फरार धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि शराबबंदी को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।