ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

सनकी बेटे की खौफनाक करतूत, मां की गोली मारकर हत्या

NAWADA: बिहार के नवादा जिले में एक सनकी बेटे ने अपनी सगी मां की गोली मारकर हत्या कर दी है। उसकी खौफनाक करतूत से इलाके के लोग भी हैरान हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। म

सनकी बेटे की खौफनाक करतूत, मां की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार के नवादा जिले में एक सनकी बेटे ने अपनी सगी मां की गोली मारकर हत्या कर दी है। उसकी खौफनाक करतूत से इलाके के लोग भी हैरान हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


घटना नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जेल रोड की है जहां एक सनकी बेटे ने गोली मारकर मां को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा। मृतका की पहचान पुरानी जेल रोड निवासी राजकुमार डोम की पत्नी दीपा देवी के रूप में हुई है। 


महिला की हत्या करने वाले मंझले बेटे की पहचान राज डोम के रूप में की गयी है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है अब उसे जेल भेजने की कार्रवाई हो रही है। बताया जाता है कि संपत्ति बंटवारे को लेकर अक्सर मां-बेटे के बीच विवाद होता था। आरोपी घर बेचकर पैसा देने की बात मां से करता था लेकिन इस बात को लेकर अक्सर विरोध किया करती थी इसी बात से गुस्साएं बेटे ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। अवैध हथियार से उसने अपनी मां की हत्या कर दी।