ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

नवादा जहरीली शराब कांड, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

NAWADA : नवादा जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नवादा में हुई सिलसिलेवार मौतों के आरोपी शराब माफिया अरविंद यादव को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर ल

नवादा जहरीली शराब कांड, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Santosh Singh
2 मिनट

NAWADA : नवादा जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नवादा में हुई सिलसिलेवार मौतों के आरोपी शराब माफिया अरविंद यादव को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डीएस सावंलाराम ने अरविंद यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 


पुलिस उसे शराब सप्लाई का मुख्य किंगपिन मान रही है। उससे पूछताछ की जा रही है। अरविंद उसी गांव का है, जहां लोगों की मौत शराब पीने से हुई तो कुछ लोगों की आंखों को तों से रोशनी चली गई। परिजनों ने शराब से मौत होने की बात कही थी। मामले की जांच के लिए गठित टीम ने गांव का दौरा भी किया था।  


शराब बनाने और परोसने में अरविंद यादव की संलिप्तता के प्रमाण मिले है। घटना के बाद से वह फरार था। पुलिस उसे ढूंढ़ने में लगी थी। पुलिस कई जगह छापेमारी कर रही थी। जुलाई में उसी खरीदी बिगहा गांव में करीब 5000 लीटर से अधिक स्प्रिट बरामद की गई थी जहां यह घटना हुई। उस मामले में भी अरविंद का नाम मुख्य माफिया के रूप में आया था। उसी गांव के पिंकू यादव का भी नाम आया था। पिंकू को तो गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन अरविंद फरार चल रहा था। अब जब शराब से मौत की बात सामने आई तो फिर अरविंद का नाम मुख्य गुनाहगार के तौर पर सामने आया।

टैग्स