ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

जहरीली शराब कांड : 15 मौतों का सौदागर गिरफ्तार, नवादा पुलिस ने मुख्य आरोपी अरविंद यादव को दबोचा

NAWADA : बीते बुधवार को बिहार के नवादा जिले में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत और 4 लोगों की आंखों की रोशनी गंवाने के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. नवादा की

जहरीली शराब कांड : 15 मौतों का सौदागर गिरफ्तार, नवादा पुलिस ने मुख्य आरोपी अरविंद यादव को दबोचा
First Bihar
3 मिनट

NAWADA : बीते बुधवार को बिहार के नवादा जिले में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत और 4 लोगों की आंखों की रोशनी गंवाने के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. नवादा की एसपी धुरत सायली सावलाराम ने दावा किया है कि पुलिस ने 15 मौतों के सौदागर और इस जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी अरविंद यादव को गिरफ्तार कर लिया है. 


नवादा की एसपी धुरत सायली सावलाराम ने जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी अरविंद यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में पुलिस कप्तान प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तृत जानकारी देने वाली हैं. गौरतलब हो कि इस बड़े कांड को लेकर नगर थाने के थानेदार पर पहले ही गाज गिर चुकी है. एसपी धुरत सायली सावलाराम ने नगर थाना के थानेदार तारकेश्वर नाथ तिवारी को सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा एक चौकीदार और मद्य निषेध विभाग के अवर निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद को भी निलंबित किया गया है.


गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पटना से नवादा भेजी गई विशेष जांच टीम ने जांच के दौरान स्वीकार किया कि नवादा में तीन दिनों में जो मौतें हुई हैं, उसकी वजह नकली शराब हो सकती है. जांच टीम का नेतृत्व कर रहे आयुक्त उत्पाद सह निबंधन महानिरीक्षक बी कार्तिकेय धनजी ने नवादा सर्किट हाउस में शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा था कि इंटेलिजेंस, अब तक की गयी छापेमारी और तलाशी के बाद जो भी बातें सामने आयी हैं, उससे प्रथम दृष्टया लोगों की हुई मौत में कहीं न कहीं नकली शराब की बात सामने आई.


उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी भी कह चुके हैं कि नवादा में हुई मौतों के पीछे नकली शराब की आशंका है. इसकी पुष्टि के लिए तीन मृतकों का विसरा जांच के लिए लैब भेजा जा चुका है. रिपोर्ट के आधार पर इसकी संपुष्टि की जा सकती है. सात एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. बहुत सारे लीड्स और इनपुट्स मिले हैं. जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. इसमें पुलिस व मद्य निषेध विभाग के अधिकारी शामिल हैं.

टैग्स