ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

5 लाख रुपये लूटकर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने जमकर पीटा, सरकारी आवास में भागकर बचाई जान

NAWADA : इस वक्त एक ताजा खबर नवादा जिले से सामने आ रही है, जहां लोगों ने दो अपराधियों की जमकर पिटाई की है. 5 लाख रुपये लूटकर भाग रहे दोनों अपराधियों को आक्रोशित लोगों ने जमकर

5 लाख रुपये लूटकर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने जमकर पीटा, सरकारी आवास में भागकर बचाई जान
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : इस वक्त एक ताजा खबर नवादा जिले से सामने आ रही है, जहां लोगों ने दो अपराधियों की जमकर पिटाई की है. 5 लाख रुपये लूटकर भाग रहे दोनों अपराधियों को आक्रोशित लोगों ने जमकर पीटा. दोनों बदमाशों ने सरकारी आवास में भागकर अपनी जान बचाई. पुलिस मौके पर पहुंची हैं. मामले की जांच की जा रही है.


घटना नवादा जिले के सदर थाना इलाके की है, जहां अनुमंडल गेट के सामने एक व्यक्ति से 5 लाख रुपये लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी. आक्रोशित लोगों ने दोनों की खूब पिटाई. दोनों बदमाश अपनी जान बचाने के लिए सरकारी आवास में घुस गए. 


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली कि बरेव गांव के रहने वाले मुकेश सिंह स्टेट बैंक के मुख्य शाखा से पांच लाख रुपये निकाल कर कचहरी रोड होते हुए घर जा रहे थे. तभी मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश झटके से बैग छीनकर भागने लगे. तभी उनमें से दो अपराधियों को लोगों ने पकड़ किया और उन दोनों की जमकर धुनाई की.


घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी मौके पर पहुंचे हैं. थानाध्यक्ष भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं. घटनास्थल पर मौजूद लोग काफी आक्रोशित हैं. पुलिस की ओर से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया जा रहा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता