ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

Nawada Crime News: मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, घर में ही अवैध हथियारों का कारखाना चला रहे थे कारू और गोरू मियां

NAWADA: खबर नवादा से है, जहां बिहार एसटीएफ के साथ मिलकर नवादा पुलिस ने अवैध गन फैक्ट्ररी का उद्भेदन किया है। एसटीएफ बिहार की विशेष टीम ने रविवार को नवादा जिला पुलिस के साथ ज्वाइंट

Nawada Crime News: मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, घर में ही अवैध हथियारों का कारखाना चला रहे थे कारू और गोरू मियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: खबर नवादा से है, जहां बिहार एसटीएफ के साथ मिलकर नवादा पुलिस ने अवैध गन फैक्ट्ररी का उद्भेदन किया है। एसटीएफ बिहार की विशेष टीम ने रविवार को नवादा जिला पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खलसा ढ़िवरी गांव में बड़ी कार्रवाई की और मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया।


छापेमरी के दौरान पुलिस ने 3 देशी थरनट, 3 देशी पिस्तौल, भारी मात्रा में अर्द्ध निर्मित पिस्टल के पार्ट्स एवं पुर्जे की बारामद किये है। इस मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई है। बताया गया है कारू मिस्त्री और अपने सहयोगी गोरू मियां दोनों खलसा ढ़िवरी गांव के ही निवासी हैं। कारू मिस्त्री अपने सहयोगी गोरू मियां के साथ मिलकर अपने घर में ही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर रहा था।


आरोपित कारू मिस्त्री के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में पूर्व से ही आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज है। यह कार्रवाई एसटीएफ के द्वारा की गई जो कि पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। अब एफआईआर दर्ज कर नवादा पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के वरीय पदाधिकारी थाना पहुंच गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।


दोनों आर्म्स का निर्माण किसके लिए किया करते थे, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है। एसडीपीओ सदर 2 सुनील कुमार ने कारू मिस्त्री और मो. शहजाद ऊर्फ गोरू मियां की गिरफ्तारी और आर्म्स बरामदगी की पुष्टि की है। फिलहाल एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता