ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Nawada Crime News: बाजार से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, लव मैरिज बनी मौत की वजह

NAWADA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा घटना नवादा से सामने आई है, जहां बदमाशों ने बाजार से

Nawada Crime News: बाजार से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, लव मैरिज बनी मौत की वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा घटना नवादा से सामने आई है, जहां बदमाशों ने बाजार से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार की रात काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव की है।


मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय रौशन कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रौशन बाजार से घर लौट रहा था, इसी दौरान तीन की संख्या में आए बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रेम विवाह को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।


वही एसडीपीओ ने बताया कि मृतक बाजार करके अपने गांव लौट रहा था, तभी बीच रास्ते में गांव के माधव कुमार व दो अन्य लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। गोली मारने वाले आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द घटना के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता