ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा✦Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा

नाबालिग लड़की को अगवा कर राजस्थान में बेचा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

NAWADA: नवादा से अगवा लड़की को राजस्थान के कोटा से बरामद किया गया है। नाबालिग लड़की धमौल ओपी थाना क्षेत्र के तुर्कवन गांव की रहने वाली है। एसडीपीओ महेश चौधरी के निर्देश पर गठि

नाबालिग लड़की को अगवा कर राजस्थान में बेचा, महिला समेत तीन गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा से अगवा लड़की को राजस्थान के कोटा से बरामद किया गया है। नाबालिग लड़की धमौल ओपी थाना क्षेत्र के तुर्कवन गांव की रहने वाली है। एसडीपीओ महेश चौधरी के निर्देश पर गठित टीम राजस्थान गयी और अगवा बच्ची को बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ जारी है। 


परिजनों ने बताया कि उसे अगवा कर बेच दिया गया था, एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया कि पुलिस किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है, मौके से एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही विशेष जानकारी दी जाएगी।


क्या है पूरा मामला...

बीते 8 अक्टूबर को कोचिंग के लिए तुर्कवन से धमौल बाजार को निकली शिक्षक रविंद्र चौधरी की 16 वर्षीय पुत्री संध्या भारती अचानक से लापता हो गई थी, काफी खोजबीन के बाद जब कोई अता पता नहीं चला तब दो दिन बाद उसके पिता द्वारा धमौल ओपी में किशोरी के अगवा होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें गांव के ही आजाद कुमार, मंती देवी, मनोज चौधरी एवं संजय चौधरी को आरोपित किया गया था।


पुलिसिया दबिश के कारण मुख्य आरोपी आजाद ने 22 नवंबर को थाना में सरेंडर कर दिया था, वैज्ञानिक अनुसंधान एवं विभिन्न कॉल डिटेल्स के बाद आखिरकार तीन माह बाद पुलिस किशोरी तक पहुंचने में कामयाब रही,बहरहाल पुलिस गिरफ्तार सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

sonu

FirstBihar संवाददाता