ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: शातिर चोरों ने किन्नर के घर को भी नही छोड़ा, 25 लाख के गहनों समेत घर में रखा कैश ले भागे

NAWADA: बिहार में एक बार फिर चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। यूं तो ठंड के मौसम में चोरी की वारदातें अधिक होती थी लेकिन अब शातिर चोर भीषण गर्मी के बीच भी लोगों के घरों को अपना न

बिहार: शातिर चोरों ने किन्नर के घर को भी नही छोड़ा, 25 लाख के गहनों समेत घर में रखा कैश ले भागे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बिहार में एक बार फिर चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। यूं तो ठंड के मौसम में चोरी की वारदातें अधिक होती थी लेकिन अब शातिर चोर भीषण गर्मी के बीच भी लोगों के घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। इस बार चोरों ने किन्नर के घर को भी नहीं छोड़ा और 25 लाख के सोने-चांदी के गहनों समेत घर में रखा कैश भी लेकर फरार हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के लाइनपार मिर्जापुर मोहल्ला की है।


दरअसल, चोरों ने इस बार मिर्जापुर मोहल्ला मीना किन्नर के घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। कमरा में विस्तर के नीचे अटैची में रखी 25 लाख रुपये की सोने चांदी के जेवर और 15 हजार रुपए कैश की चोरी कर ली है। जिस समय घटना हुई उस समय परिवार के लोग भी घर में ही सोए हुए थे। सुबह जब घर के लोग जागे तो कमरे में विस्तर के नीचे रखा सोने चांदी के जेवरात से भरे अटैची गायब था, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।


पीड़ित किन्नर के मुताबिक अटैची में 5 सोने के चैन, पांच ग्राम का सोने का बिस्किट, 6 नाक का बेसर, एक जोड़ी सोने के कंगन, एक ब्रासलेट, 13 जोड़ा कान का झुमका और टॉप्स, चांदी का 2 जोड़ी पायल, बैंकों के पासबुक और नगद 15 हजार रुपए की चोरी कर ली गई है। फिलहाल पुलिस चोरों का सुराग लगाने की कोशिश में जुट गई है। चोरी की घटना को लेकर मोहल्ले में दहशत का माहौल है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता