ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: ससुराल में महिला की बेरहमी से हत्या, पति और ससुराल वालों पर मर्डर करने का आरोप

NAWADA: नवादा में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 40 वर्षीय महिला को उसके ही पति, ससुर और भैसुर ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा न

बिहार: ससुराल में महिला की बेरहमी से हत्या, पति और ससुराल वालों पर मर्डर करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 40 वर्षीय महिला को उसके ही पति, ससुर और भैसुर ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मृतका के बच्चों ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां की हत्या पापा, दादा और चाचा मिलकर कर दी है।


दरअसल, पूरा मामला नारदीगंज थाना क्षेत्र के गोतराईन गांव की है, जहां उमेश पासवान की पत्नी सुनैना देवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप सुनैना के पति, ससुर और भैसुर पर लगा है। किस कारण से महिला की हत्या की गई है, फिलहाल इसपर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतका के बच्चों के आरोप पर पुलिस ने आरोपी ससुर और भैसुर को हिरासत में ले लिया है जबकि महिला का पति फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन में जुट गयी है। 



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता