ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार: साधु के वेश में 6 मुस्लिम को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, कहा- भेष बदल चुराते हैं बच्चे

NAWADA: इस वक़्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है जहां साधु के वेश में 6 मुस्लिम लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अकबरपुर थानाक्षेत्र के चातर हॉल्ट के समीप कलौन्दा गांव के समीप सभी लोगों

बिहार: साधु के वेश में 6 मुस्लिम को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, कहा- भेष बदल चुराते हैं बच्चे
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

NAWADA: इस वक़्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है जहां साधु के वेश में 6 मुस्लिम लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अकबरपुर थानाक्षेत्र के चातर हॉल्ट के समीप कलौन्दा गांव के समीप सभी लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा है। 


ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह ट्रेन से सभी उतरे थे और सभी अलग-अलग दिशा में जाने लगे। पुछताछ करने पर सभी लोगों ने समुचित जवाब नही दिया। जिसके बाद सभी ग्रामीणों ने उग्र होकर उसकी पिटाई शुरू की तो सभी ने बताया कि वो यूपी से है और भीख मांगने का काम करते है। ग्रामीणों से पुछताछ के दौरान सभी यूपी के बदायूं,गोंडा जिले के निकले। ग्रामीणों ने इसकी तत्काल सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जहां मौके से पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गयी। 


ग्रामीणों के अनुसार इनके पास चाकू छुरे भी है। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि ये भेष बदलकर चोरी, छिनतई, लूट और बच्चे चुराने की घटना को अंजाम देते है। पूर्व में कई ऐसे कांड भी हो चुके है जिसमें ऐसे लोग संलिप्त रहते है। फिलहाल पुलिस अन्य की तलाशी के लिए इलाके में खोजबीन शुरू कर दी है।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता