ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Nawada News: स्कॉर्पियो से पटना के लिए निकले 3 सगे भाई अचानक हो गये लापता, अपहरण की आशंका जता रहे परिजन, 2 दिन से घर में मचा कोहराम

NAWADA: बिहार के नवादा जिले में एक घर में दो दिन से कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दरअसल मामला सिरदला थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की है। जहां से 18 अक्टूबर

Nawada News: स्कॉर्पियो से पटना के लिए निकले 3 सगे भाई अचानक हो गये लापता, अपहरण की आशंका जता रहे परिजन, 2 दिन से घर में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार के नवादा जिले में एक घर में दो दिन से कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दरअसल मामला सिरदला थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की है। जहां से 18 अक्टूबर की सुबह 10 बजे तीन सगे भाई एक साथ  पटना जाने के लिए स्कॉर्पियों से निकले थे। लेकिन अभी तक घर नहीं लौट पाएं है। तीनों भाइयों के गये 2 दिन हो गये हैं लेकिन कोई अता-पता नहीं चल रहा है। जिसके कारण परिवार के लोग काफी चिंतिंत हैं। 


अब वे अपहरण और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।      सिरदला थाने में परिजनों ने लिखित शिकायत दर्ज करायी है और तीनों भाईयों की सकुशल बरामद किये जाने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। परिवार के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 


अचानक दो दिन से गायब तीनों भाईयों की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी मो. मोजिबुल हक के 42 वर्षीय पुत्र मो. सईद, मो. हाफिज रहमान और मो. नसीम के रूप में हुई है। तीनों सगे भाई हैं। तीनों भाइयों की उम्र 40 से 42 साल बतायी जा रही है। जो पटना के लिए स्कॉर्पियो से निकले थे लेकिन ना तो उनके पटना पहुंचने की सूचना परिजनों को है और ना ही नवादा लौटने की ही जानकारी है। 


अचानक तीनों भाइयों के लापता होने के बाद परिजन अपहरण और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी भी सदस्य के मोबाइल पर फिरौती मांगे जाने की सूचना नहीं है। एक साथ तीन सगे भाइयों के गायब होने से इलाके के लोग भी हैरान हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अब सभी की निगाहें पुलिस पर टिकी हुई है।