ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार में मो. कलीम ने रोहित सिंह बनकर लड़की को प्रेमजाल में फंसाया, घर से भागी लड़की पकड़ी गयी तो खुला राज

NAWADA: देश भर में लव जिहाद के मामलों को लेकर लगातार विवाद होता रहा है. अब बिहार में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. मो. कलीम नाम के एक युवक ने रोहित सिंह बनकर 19 साल की लड़की क

बिहार में मो. कलीम ने रोहित सिंह बनकर लड़की को प्रेमजाल में फंसाया, घर से भागी लड़की पकड़ी गयी तो खुला राज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: देश भर में लव जिहाद के मामलों को लेकर लगातार विवाद होता रहा है. अब बिहार में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. मो. कलीम नाम के एक युवक ने रोहित सिंह बनकर 19 साल की लड़की को प्रेमजाल में फंसाया औऱ फिर लड़की को लेकर ले भागा. लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद जब पुलिस ने छापेमारी की तो हकीकत सामने आयी. मो. कलीम ने सोशल मीडिया पर रोहित सिंह के नाम से फेक आईडी बनायी औऱ फिर अपना धर्म छिपाते हुए लड़की प्रेमजाल में फंसाया था. पुलिस लड़की से पूछताछ कर रही है, वहीं मो. कलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।


नवादा में लव जिहाद

दरअसल नवादा नगर थाने में बुधवार को एक लडकी के पिता ने अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज करायी थी. एफआईआर में शिकायत की गयी थी कि रोहित सिंह नाम का युवक उनकी पुत्री को शादी की नियत से अपहरण कर ले गया है. पुलिस ने केस दर्ज होने के बाद लड़की के मोबाइल नंबर की लोकेशन को ट्रेस करना शुरू किया. पता चला कि लड़की डेहरी ऑन सोन में है. इसके बाद नवादा पुलिस की टीम ने डेहरी ऑन सोन में छापेमारी की, जहां लड़की के साथ उसके प्रेमी को पकड़ लिया गया।


पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर नवादा ले आयी. थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस को रोहित सिंह नाम के युवक पर शक हुआ. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हकीकत सामने आयी. दरअसल खुद को रोहित सिंह बताने वाला युवक मो. कलीम था. उसने सोशल मीडिया पर रोहित सिंह नाम से अपना फेक आईडी बनाया था. वह डेहरी ऑन सोन छोड़कर नवादा में रहता था. रोहित सिंह बनकर ही उसने लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया था।


लड़की के परिजनों को खतरा

नवादा पुलिस ने आरोपी मो. कलीम को गिरफ्तार कर लिया है. लड़की से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात करने में लगी है. क्या मो. कलीम का संबंध किसी संगठित गिरोह से है. पुलिस उसके लिंक तलाश रही है. उधर लड़की के पिता ने अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगायी है. लड़की के पिता ने कहा है कि मो. कलीम ने जिस तरह की हरकत की है उससे ये साफ है कि उसका संबंध कहीं औऱ से है. वह उनके परिजनों की हत्या कर सकता है।