ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद! दारोगा को ट्रैक्टर से रौंदा, छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस टीम

NAWADA: बिहार में शराब के साथ साथ बालू माफिया के हौलसे भी सातवें आसमान पर हैं। शराब माफिया को लोगों को अपना निशाना बना ही रहे हैं अब बालू माफिया भी लोगों की जान लेने की कोशिश में ल

बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद! दारोगा को ट्रैक्टर से रौंदा, छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस टीम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बिहार में शराब के साथ साथ बालू माफिया के हौलसे भी सातवें आसमान पर हैं। शराब माफिया को लोगों को अपना निशाना बना ही रहे हैं अब बालू माफिया भी लोगों की जान लेने की कोशिश में लगे है। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां अवैध बालू की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बालू माफिया के लोगों ने हमला बोल दिया।


दरअसल, नवादा की थाली थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि बालू माफिया अवैध बालू लेकर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम छापेमारी करने के लिए कोरीओना गांव पहुंची थी। पुलिस ने जब बालू लेकर जा रहे माफिया से रूकने का इशारा किया। जिसके बाद बालू तस्करों ने सामने खड़े दारोगा ललन कुमार को ट्रैक्टर से रौंद डाला और वहां से फरार हो गए।


आनन फानन में घायल दारोगा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें गया रेफर कर दिया गया है। एसआई ललन कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लाइनर को गिरफ्तार किया है। बता दे कि नवादा में अवैध बालू खनन और उसका कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है, पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद माफिया के हौसले बुलंद है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता