ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद : रेड करने पहुंची पुलिस टीम पर बोला हमला : दारोगा पर चढ़ा दी गाड़ी

NAWADA : बिहार में अवैध बालू खनन में लगे माफिया के हौसले दिनों-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बालू माफिया पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया

बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद : रेड करने पहुंची पुलिस टीम पर बोला हमला : दारोगा पर चढ़ा दी गाड़ी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : बिहार में अवैध बालू खनन में लगे माफिया के हौसले दिनों-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बालू माफिया पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां बालू माफिया ने छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान बालू माफिया ने पुलिस टीम में शामिल दारोगा पर ही गाड़ी चढ़ा दी।


दरअसल, नवादा में बालू माफिया ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया है। जिसमें एक पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया है। अवैध बालू खनन की जानकारी मिलने के बाद सिरदला पुलिस लौन्द बाजार में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान बालू माफिया ने थाने में तैनात दारोगा संजीव कुमार पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए।
 
 

घटना के बाद बालू माफिया ट्रैक्टर समेत फरार हो गए। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल दारोगा को इलाज के लिए सिरदला पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे नवादा रेफर कर दिया है। नवादा सदर अस्पताल में इलाज के बाद घायल एएसआई को बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस टीम हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता