ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, नवादा में बाइक सवार युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

NAWADA: बिहार में नये डीजीपी के आने के बाद भी अपराधियों के मनोबल में किसी तरह की कमी नहीं दिख रही है। अपराधियों का मनोबल उसी तरह बढ़ा हुआ है। अपराधियों के हौसले को देखकर ऐसा लगता ह

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, नवादा में बाइक सवार युवक को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार में नये डीजीपी के आने के बाद भी अपराधियों के मनोबल में किसी तरह की कमी नहीं दिख रही है। अपराधियों का मनोबल उसी तरह बढ़ा हुआ है। अपराधियों के हौसले को देखकर ऐसा लगता है मानो पुलिस का डर उनमें खत्म हो गया है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं. इस बार अपराधियों ने नवादा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। 


जहां बाइक सवार युवक को देरशाम गोली मार दी है। गोली लगने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। घटना वारसलीगंज थाना क्षेत्र के बागी गांव के पास की है। 


जहां दो अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली युवक के जांघ में जा लगी। जांघ में गोली लगने के कारण वो सड़क किनारे गिर गया। युवक ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। 


इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक को किसने गोली मारी और गोली मारने का कारण क्या था। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है।   


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता