ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: मामूली विवाद में युवक के प्राइवेट पार्ट में दाग दी गोली, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

NAWADA: बिहार में किसी को भी गोली मार देना आम बात हो गई है। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां एक शख्स ने बातों ही बातों में युवक के प्राइवेट पार्ट में गोली मार दी। घायल युवक क

बिहार: मामूली विवाद में युवक के प्राइवेट पार्ट में दाग दी गोली, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बिहार में किसी को भी गोली मार देना आम बात हो गई है। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां एक शख्स ने बातों ही बातों में युवक के प्राइवेट पार्ट में गोली मार दी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र हीरावन बिगहा ही है।


घायल युवक की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के सरतकिया गांव निवासी रामचंद्र प्रसाद के बेटे सुबोध कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबोध एक टेलीकॉम कंपनी में टेक्नीशियन का काम करता है। सुबोध हीराबन बीघा में लगे मोबाइल टावर में आए फॉल्ट को ठीक करने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी जमीन मालिक संजय प्रसाद से विवाद हो गया। इसी बीच जमीन मालिक ने सुबोध पर गोली चला दी।


जमीन मालिक द्वारा चलाई गई गोली सुबोध के प्राइवेट पार्ट को छूते हुए जांग में जा लगी। गोली चलने की आवास सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घायल युवक को इलाक के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जमीन मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए विम्स रेफर किया गया है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता