ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

बिहार : जमीन के टुकड़े के लिए अपने ही बन गए जान के दुश्मन, मां-बेटे की कर दी बेरहमी से पिटाई

NAWADA : नवादा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव की है। इस दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने एक मां-बेटे की बेरहमी स

बिहार : जमीन के टुकड़े के लिए अपने ही बन गए जान के दुश्मन, मां-बेटे की कर दी बेरहमी से पिटाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : नवादा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव की है। इस दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने एक मां-बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


बताया जा रहा है कि श्रीरामपुर गांव निवासी अशोक प्रसाद का अपने तीन भाई शिवबालक प्रसाद, चंद्रभूषण कुमार एवं रामनंदन कुमार के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। तीनों भाई अपने बड़े भाई अशोक को जमीन में हिस्सा नहीं देना चाहते थे। शनिवार की सुबह अशोक की पत्नी उर्मिला देवी गेहूं का फसल काटने खेत में पहुंची थी। इसी दौरान तीनों भाइयों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मां की पिटाई होता देख जब बेटा उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उसकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच पुलिस को देख आरोपी पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।


इधर, मारपीट के दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी मां-बेटे पर बेरहमी से लाठी बरसा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता