ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : ईयरफोन लगा रेलवे ट्रैक पार कर रहे छात्र की ट्रेन से कटकर हुई मौत, मेट्रिक की परीक्षा देने से पहले चली गई जान

NAWADA : बिहार के नवादा से खबर आ रही है जहां आज मेट्रिक परीक्षा देने वालें युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार दोनो कान में इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार करने के

 बिहार : ईयरफोन लगा रेलवे ट्रैक पार कर रहे छात्र की ट्रेन से कटकर हुई मौत, मेट्रिक की परीक्षा देने से पहले चली गई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा से खबर आ रही है जहां आज मेट्रिक परीक्षा देने वालें युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार दोनो कान में इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रेन के चपेट में आने से मौत हुई है. 


घटना कियूल गया रेलखंड के वारिसलीगंज स्टेशन के दक्षिण दिशा में मालगोदाम के समीप की है. कान में इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रेन के चपेट में आने से मौत हुई है. मृतक का पहचान नगर के वार्ड नंबर 19 बलवापर निवासी नकुल रावत का 17 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में किया गया है. बताया जा रहा है कि नीतीश को गुरुवार से शुरू हो रहे मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होना था. वह अपने दोस्तों के साथ नवादा जाने के लिए प्लानिंग कर रहा था. दोनो कान में ईयर फोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार करने के समय गया से कियूल की तरफ जा रही तेज रफ्तार नन स्टॉपेज नई दिल्ली गोडा हमसफर ट्रेन की चपेट में आ गया.


दोनों कान में एयर फोन लगा रहने के कारण ट्रेन उसे आने का एहसास तक नहीं हुआ. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया है. वहां पर रहे लोगों ने भी परिवार वालों को संता बना दी है. वही शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता