ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: बालू के विवाद को लेकर महिला की बेरहमी से हत्या, पांच बदमाशों ने पीट-पीटकर ले ली जान

NAWADA: नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बालू के विवाद को लेकर पांच बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक महिला का मकान बन रहा था और मकान निर्

बिहार: बालू के विवाद को लेकर महिला की बेरहमी से हत्या, पांच बदमाशों ने पीट-पीटकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बालू के विवाद को लेकर पांच बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक महिला का मकान बन रहा था और मकान निर्माण के लिए बालू गिराया गया था। कुछ बच्चे बालू को इधर-अधर फेंक रहे थे। महिला ने जब बच्चों को डांटा तो पड़ोसी आक्रोशित हो गए और पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। इस वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया है। घटना मेसकौर थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव की है।


मृतक महिला की पहचान मेसकौर थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव निवासी धनेश्वरी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपना मकान बनाने के लिए सड़क के किनारे बालू गिरवाया था। गांव के कुछ बच्चे बालू पर खेल रहे थे। जिसके कारण बालू को नष्ट होता देख धनेश्वरी देवी ने बच्चों को बालू बर्बाद करने से मना किया। इस बात से नाराज पड़ोस के रहने वाले कुलदीप यादव और उसके परिवार के चार अन्य सदस्यों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी।


पांचों आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को तबतक पीटा जबतक की उसकी मौत नहीं हो गई। महिला की मौत के बाद पांचों आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए। उधर, घटा के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता