ब्रेकिंग
बिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजाBihar News : शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्यबिहार में घर-दुकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 50 लाख तक के निर्माण पर अब नहीं देना होगा 1% सेसबिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट; पटना का क्या हाल?बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजाBihar News : शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्यबिहार में घर-दुकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 50 लाख तक के निर्माण पर अब नहीं देना होगा 1% सेसबिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट; पटना का क्या हाल?बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी

नवादा में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मधुबनी में उत्पाद विभाग की टीम की पिटाई से फ्रैक्चर हुआ युवक का पैर

NAWADA/ MADHUBANI: नवादा में अपराधियों ने बाइक सवार युवकों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान बाइक सवार युवक के सिर में गोली लग गयी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा

नवादा में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मधुबनी में उत्पाद विभाग की टीम की पिटाई से फ्रैक्चर हुआ युवक का पैर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA/ MADHUBANI: नवादा में अपराधियों ने बाइक सवार युवकों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान बाइक सवार युवक के सिर में गोली लग गयी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही मधुबनी में उत्पाद विभाग की टीम ने एक युवक की इस कदर पिटाई कर दी कि उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस पर पिटाई करने का आरोप पीड़ित युवक ने लगाया है। युवक को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 


नवादा में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि आए दिन एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का जहां बाइक सवार युवकों पर फायरिंग की गयी। बाइक पर सवार एक युवक के सिर में गोली लगी है। आनन-फानन में उसे पावापुरी स्थित विम्स में भर्ती कराया गया जहां नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक की पहचान नालंदा के हरिवंश बिगहा निवासी ऋषव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।   


वही मधुबनी में उत्पाद विभाग की टीम पर एक युवक ने गंभीर आरोप लगाया है। युवक ने वाहन जांच के दौरान मारपीट कर पैर तोड़ने का आरोप उत्पाद विभाग की टीम पर लगाया है। युवक की इस कदर पिटाई की गयी कि उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस पिटाई से घायल युवक ने शराब तक नहीं पी थी। इसके बावजूद उसे पुलिस ने इस कदर पीटा कि उसका पैर टूट गया। युवक की पिटाई के बाद उत्पाद विभाग की टीम मौके से फरार हो गयी। घटना मधुबनी में हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन नहर के पास की है। घायल युवक की पहचान दरभंगा निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता