ब्रेकिंग
रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति

बिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: आपसी विवाद के बाद दो लोगों की चाकू मारकर हत्या, महिला समेत तीन घायल

Bihar Crime News: नवादा में आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी की बड़ी घटना में दो लोगों की हत्या हो गई, जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
डबल मर्डर से सनसनी
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नवादा में नरहट थाना क्षेत्र के छोटी पाली गांव में सोमवार को छेड़खानी के पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में चाकू मारकर दो लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।


मृतकों की पहचान मोहम्मद आरिफ के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद काशिफ और मोहम्मद इम्तियाज के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अहमद के रूप में हुई है। हमले में मोहम्मद आतिफ भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जो मृतकों के ही परिवार से हैं। दूसरे पक्ष से मोहम्मद फहीम परवीन की पुत्री नजन परवीन भी जख्मी हुई हैं।


मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद दानिश ने बताया कि उन्हें पहले से ही मारपीट की धमकियां मिल रही थीं। सोमवार को घटना से एक घंटे पहले भी धमकी दी गई थी कि उन्हें मार गिराया जाएगा। दानिश के अनुसार, 5-6 लोग आए और चाकू मारना शुरू कर दिया, जिसमें दो की मौत हो गई। तीसरा व्यक्ति बचाने गया तो वह भी घायल हो गया।


दानिश ने आगे बताया कि लगभग छह महीने पहले उनकी चचेरी बहन के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी, जिसका उन्होंने विरोध किया था और मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी जेल भी गया था। इसी गुस्से में आकर यह घटना अंजाम दी गई है।


वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से फिरोजा खातून ने आरोप लगाया कि उनका जमीन का विवाद अपने ही गोतिया से चल रहा था। उन्होंने दावा किया कि कोई तीसरा व्यक्ति उनके गोतिया को भड़काने की कोशिश कर रहा था। फिरोजा खातून के अनुसार, पहले भी मारपीट हुई थी जिसमें उनके परिवार के सदस्य जेल गए थे, और आज फिर इन लोगों ने उनके साथ मारपीट की है। इस घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव का माहौल है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता