ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश✦Bihar News : नेपाल में भर बारिश से बिहार पर तबाही का साया! गंडक-कोसी-बागमती में भीषण बाढ़ का खतरा, 17 जिलों में हाई अलर्ट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश✦Bihar News : नेपाल में भर बारिश से बिहार पर तबाही का साया! गंडक-कोसी-बागमती में भीषण बाढ़ का खतरा, 17 जिलों में हाई अलर्ट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव

नौकरी के नाम पर लड़कियों को थमा दिया फर्ज़ी जॉइनिंग लेटर, ऐसे खुली पोल

PATNA : बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। कभी साइबर क्राइम तो कभी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्ज़ीवाड़े हो रहे हैं। इसी कड़ी में इंडियन रेडक्रास सोसायटी में नौकरी दिलाने क

नौकरी के नाम पर लड़कियों को थमा दिया फर्ज़ी जॉइनिंग लेटर, ऐसे खुली पोल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। कभी साइबर क्राइम तो कभी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्ज़ीवाड़े हो रहे हैं। इसी कड़ी में इंडियन रेडक्रास सोसायटी में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने तीन लड़कियों को जाली नियुक्ति पत्र थमा दिया। जब जांच की गई तब पता चला कि नियुक्ति पत्र पर किए गए सिग्न फर्जी है। 




मामला संज्ञान में आने पर रेड क्रास सोयायटी के महासचिव मो. सलाहुद्दीन खां ने गांधी मैदान थाने जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कराया है। गांधी मैदान थानेदार अरुण कुमार ने बताया कि आरोपित भी अरवल का रहने वाला है और तीनों लड़कियां भी वहीं की रहने वाली हैं। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पालीगंज निवासी गुंजन कुमारी, अरवल के शकरी चौकी की रहने वाली पूजा कुमारी और अरवल जिले की शोभा कुमारी ने अरवल और पटना कार्यालय में लिखित आवेदन दिया कि इंडियन रेड क्रास सोसायटी बिहार स्टेट ब्रांच में उन्हें नौकरी के लिए योगदान के लिए जाली पत्र दिया गया है। 




अरवल के एक युवक ने दस-दस हज़ार रुपये लेकर अध्यक्ष के जाली हस्ताक्षर कर सभी को नियुक्ति पत्र थमा दिया। बिहार रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डा. विनय बहादुर सिन्हा ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही थाने में इसकी शिकायत की गई। फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर आरोपित ने कई लड़कियों के साथ ठगी किया है।


टैग्स